- A. 15 मार्च 1872
- B. 1 सितंबर 1872
- C. 1 जुलाई 1872
- D. 1 फरवरी 1872
Q. 1 - भारतीय साक्ष्य अधिनियम 1872 की लागू होने की सही तारीख है ।
Answer. B भारतीय साक्ष्य अधिनियम 1 सितंबर अट्ठारह सौ बहत्तर को लागू हुआ था ।
- A. 6 अक्टूबर 1860 में
- B. 1 मार्च 1872
- C. 15 मार्च 1872
- D. 1 सितंबर 1872
Q. 2 - भारतीय साक्ष्य अधिनियम भारतीय साक्ष्य अधिनिय 1872 अधिनियमित हुआ था।
Answer. C भारतीय साक्ष्य अधिनियम 15 मार्च 1872 को अधिनियमित हुआ था
- A. न्यायालय के समक्ष पेश किए गए शपथ पत्रों पर
- B. मध्यस्थ के समक्ष कार्यवाही पर
- C. ए और बी दोनों
- D. न्यायालय के समक्ष न्यायिक कार्यवाही पर
Q. 3 - भारतीय साक्ष्य अधिनियम लागू नहीं होता है
Answer. C , भारतीय साक्ष्य अधिनियम की धारा 1 के अनुसार भारतीय साक्ष्य अधिनियम का विस्तार समस्त भारत में होगा तथा यह न्यायालय के समक्ष सभी कार्यवहियो पर लागू होगा और जिसमें सेना न्यायालय भी शामिल होंगे परंतु जिसमें निम्नलिखित शामिल नहीं है - 1. वे न्यायालय जो सेना अधिनियम 1950, इंडियन नेवी डिसिप्लिन एक्ट 1934 तथा वायु सेना अधिनियम 1950 के अंतर्गत गठित है। 2. किसी न्यायालय या अधिकारी के समक्ष प्रस्तुत शपथ पत्र पर 3. मध्यस्थ के समक्ष कार्याही पर
- A. किसी न्यायालय में या उसके समक्ष समस्त कार्यवाहियों में
- B. किसी न्यायालय या अधिकारी के समक्ष पेश किए गए शपथ पत्रों में
- C. किसी मध्यस्थ के कार्यवाहियों में
- D. उपरोक्त सभी में
Q. 4 - भारतीय साक्ष्य अधिनियम, 1872 लागू होता है
Answer. A ,
- A. सही नही है
- B. सही है
- C. भागतः सही है
- D. उपरोक्त में से कोई नही
Q. 5 - भारतीय साक्ष्य अधिनियम 1872 दीवानी एवं दांडिक दोनों तरह के न्यायालयो के समक्ष कार्यवाही में लागू होता है । यह कथन
Answer. B सही है
- A. यह कि किसी मनुष्य ने कुछ सुना या देखा, एक तथ्य है
- B. यह कि किसी मनुष्य ने अमुक शब्द कहे, एक तथ्य है
- C. यह कि किसी मनुष्य की अमुक ख्याति है, एक तथ्य नहीं है
- D. यह कि कोई मनुष्य अमुक राय रखता है, एक तथ्य है
Q. 6 - निम्नलिखित में से कौन सा एक कथन सही नही है ?
Answer. C. भारतीय साक्ष्य अधिनियम की धारा 3 में प्रत्यय शब्द की परिभाषा दी गई है जिसके अनुसार सत्य से अभिप्रेत है और उसके अंतर्गत आता है 1 ऐसी कोई वस्तु, वस्तुओं की अवस्था या वस्तुओं का संबंध जो इंद्रिय द्वारा बोधगम्य हो 2 कोई मानसिक दशा जिसका भान किसी व्यक्ति को हो। धारा 3 के दृष्टांत (e) के अनुसार यह कि किसी मनुष्य कि अमुक ख्याति है यह भी एक तथ्य है अतः विकल्प C सही उत्तर है।
- A. अधिनियम का प्रारूप सर हेनरी मेन ने तैयार किया था
- B. अधिनियम का प्रारूप जेम्स स्टीफन ने तैयार किया था
- C. अधिनियम का प्रारूप दितीय विधि आयोग द्वारा तैयार किया गया था
- D. उपर्युक्त में से कोई नहीं
Q. 7 - साक्ष्य अधिनियम के संदर्भ में निम्न में से कौन सा कथन सही है ।
Answer. B भारतीय साक्ष्य अधिनियम के विधेयक का प्रारूप जेम्स स्टीफन के द्वारा तैयार किया गया था
- A. मौलिक विधि
- B. प्रक्रिया विधि
- C. मौलिक एवं प्रक्रिया विधि
- D. उपर्युक्त में से कोई नहीं
Q. 8 - साक्ष्य विधि है
Answer. B प्रक्रिया विधि
- A. लेक्स टेलीनिस है
- B. लेक्स फोरी है
- C. लेक्स लोसी है
- D. लेक्स साइट्स है
Q. 9 - सही उत्तर इंगित कीजिए
साक्ष्य विधि
Answer. B
- A. भूतलक्षी प्रभाव रखती है
- B. व्यक्ति के मूल अधिकारों को प्रभावित करती है
- C. सदैव भविष्यलक्षी प्रभाव रखती है
- D. प्रक्रियात्मक विधि नही है
Q. 10 - भारतीय साक्ष्य विधि
Answer. A. साक्ष्य विधि भूतलक्षी प्रभाव रखती है।